रामपुर: आडवाणी ने टेका जिन्ना की मजार पर मत्था- डा. तजीन फातिमा
रामपुर, अमृत विचार। शहर विधायक डा. तजीन फातिमा ने कहा कि सपा सांसद मोहम्मद आजम खां का नाम जिन्ना से जोड़ने को अन्याय बताया है। कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव या राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नहीं बल्कि भाजपा के लालकृष्ण अडवाणी ने पाकिस्तान जाकर जिन्ना के मजार पर माथा टेका था। केंद्रीय …
रामपुर, अमृत विचार। शहर विधायक डा. तजीन फातिमा ने कहा कि सपा सांसद मोहम्मद आजम खां का नाम जिन्ना से जोड़ने को अन्याय बताया है। कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव या राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नहीं बल्कि भाजपा के लालकृष्ण अडवाणी ने पाकिस्तान जाकर जिन्ना के मजार पर माथा टेका था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आजमगढ़ जनसभा में सपा के जाम का अर्थ जिन्ना, आजम खान और मुख्तार बताया था। जिस पर सपा सांसद आजम खान की पत्नी शहर विधायक डा. तजीन फातिमा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह ने अपने बयान में कहा कि मोदी जी ने एक जाम लगाया है जिससे भ्र्ष्टाचार विहीन खरीद हो सके। जे का अर्थ जनधन बैंक खाते,आ आधार कार्ड और एम हर आदमी का मोबाइल। जबकि, समाजवादी पार्टी ने भी जाम लगाया है।
उसका अर्थ है जे जिन्ना, ए से आज़म खान और एम से मुख्तार है। डा. तज़ीन फात्मा ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि अफसोस की बात है कि आज़म खान एक सांसद भी हैं और जिनका नाम गृह मंत्री अमित शाह ने जिन्ना के साथ जोड़ा। क्योंकि आज़म खां सांसद होने के साथ-साथ एक शिक्षाविद हैं। आजम खां हमेशा से ही एक मजबूत दृढ़ राष्ट्रवादी रहे हैं और उन्होंने हमेशा से ही जिन्ना की टू नेशन थ्योरी का विरोध किया है। कभी भी उन्होंने पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया न ही पाकिस्तान जाने की बात कही। उनका नाम जिन्ना के साथ जोड़ना सरासर अन्याय है।
इसके साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कभी भी पाकिस्तान जाकर जिन्ना की कब्र पर माथा नहीं टेका। जबकि लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान गए तो खासकर उन्होंने जिन्ना की मजार पर जाकर अपना माथा टेका। जिन्ना की विचारधारा का टू नेशन थ्योरी का पार्टीशन का न सिर्फ आजम खान बल्कि हर हिंदुस्तानी इसका विरोध करता है।
