बरेली: स्मार्ट सिटी में जल्द लगेंगे भूमिगत कूड़ेदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी साफ-सुथरी दिखाई दे, इसके लिए नगर निगम जल्द ही अंडरग्राउंड कूड़ेदान लगवाने की तैयारी कर रहा है। करीब एक करोड़ रुपये की मंजूरी देने के साथ उसकी खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है। इन भूमिगत कूड़ेदानों से राहत यह मिलेगी कि कूड़ेदान में …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी साफ-सुथरी दिखाई दे, इसके लिए नगर निगम जल्द ही अंडरग्राउंड कूड़ेदान लगवाने की तैयारी कर रहा है। करीब एक करोड़ रुपये की मंजूरी देने के साथ उसकी खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू किए जाने की तैयारी है। इन भूमिगत कूड़ेदानों से राहत यह मिलेगी कि कूड़ेदान में भरा कूड़ा आसपास सड़क-फुटपाथ पर नहीं फैलेगा। इससे लोगों को दुर्गंध और उससे फैलने वाली बीमारियों से भी काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

शहर में अभी नगर निगम के कूड़ेदान सड़कों के किनारे खुले में ही रखे हुए हैं। नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां इनकी लिफ्टिंग करने में अगर विलंब कर देती है तो इन कूड़ेदानों में कूड़ा ऊपर तक भर जाने के साथ वह आसपास फुटपाथ और सड़कों पर फैल जाता है। कई जगहों पर कूड़ा दूर तक सड़क पर फैल जाने से वहां हादसे के खतरे की आशंका भी बन जाती है।

मिनी बाईपास, आईवीआरआई रोड, राजेंद्रनगर सहित शहर के तमाम पुराने इलाकों में सड़कों के किनारे रखे कूड़ेदानों का यही हाल है। कई दिन तक कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की गाड़ियां न पहुंचे तो वहां बदबू से आसपास के लोगों का रहना दूभर हो जाता है क्योंकि बरेली को अब स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कई अरब का बजट खर्च किया जा रहा है। इसलिए नगर निगम प्रशासन अब इस समस्या के समाधान के लिए भी लगा हुआ है। कूड़ा फैलने से रोकने के लिए अंडरग्राउंड डस्टबिन रखने की व्यवस्था की जा रही है। ये कूड़ेदान जमीन के अंदर रहेंगे, इन्हें हाईड्रोलिक गाड़ियों की मदद से लिफ्ट और उन्हें दोबारा वहीं वापस रखा जाएगा।

नगर निगम प्रशासन ने पहले चरण में अंडरग्राउंड डस्टबिन रखने के लिए करीब एक करोड़ रुपये के भूमिगत कूड़ेदान मंगवाने का ठेका दिया जा रहा है। इन्हें मिनी बाईपास सहित कई जगहों पर रखने की तैयारी है। इसके बाद स्मार्ट सिटी के दूसरे हिस्सों में भी भूमिगत कूड़ेदानों को रखने की व्यवस्था की जाएगी।

500 टन कूड़े का नहीं हो पा रहा निस्तारण
निर्धारित व्यवस्था के तहत शहर में जगह-जगह रखे कूड़ेदानों में रखे कूड़े की लिफ्टिंग करके उसे डलावघरों में ले जाकर एकत्र किया जाना चाहिए। इसके लिए नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ठेका भी दे रखा है। शहर में हर दिन 400 से लेकर 500 टन तक कूड़ा निकलता है। इसका समुचित निस्तारण न होने से शहर का साफ-सुथरा रखने में भी दिक्कत आ रही है।

शहर में ज्यादा से ज्यादा जगहों पर भूमिगत कूड़ेदानों को रखने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे कूड़ा सड़क पर नहीं दिखाई देगा। पहले चरण में एक करोड़ का टेंडर देकर ये कूड़ेदार खरीदे जा रहे हैं। -डॉ. उमेश गौतम, मेयर

संबंधित समाचार