बरेली: युवक को दबंगों ने पीटकर किया लहूलुहान
बरेली, अमृत विचार। खेत पर गए युवक को दबंगों ने घेर लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर के नौगवा जागीर निवासी सूरज …
बरेली, अमृत विचार। खेत पर गए युवक को दबंगों ने घेर लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर के नौगवा जागीर निवासी सूरज पाल ने बताया कि वह शनिवार को खेत पर गया था। इसी बीच उसके गांव के ही रहने वाले राजीव, राजेश, शिवकुमार समेत कई अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिए। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
