बरेली: दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर दबंग महिला के घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली …
बरेली, अमृत विचार। घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर दबंग महिला के घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह और उसके पति मजदूरी करते है। उसके घर के बाहर ही मोहल्ले के जोगराज, प्रेमपाल, केहरी, संजीव, राजेश शराब पीकर शोर शराबा करते थे। वे लोग रोज इस तरह की हरकत करने लगे थे। जिससे महिला और उसके परिजनों को दिक्कत होती थी।
महिला ने बताया कि 9 अगस्त की शाम को आरोपी उसके घर के सामने शराब पीने लगे। मना करने पर आरोपी रात को लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और महिला के साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट की। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
