बरेली: 18 उर्वरक की दुकानों का लाइसेंस निलंबित, आपूर्ति पर भी रोक
बरेली, अमृत विचार। किसानों को मानक के अनुसार गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता के लिए शासन के निर्देश पर अनवरत अभियान चलाया जा रहा है। जांच में पीओएस मशीन से बिक्री न करने और तीन माह से उर्वरक न बेचने वाले 18 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। स्टॉक गड़बड़ी पर एक विक्रेता के …
बरेली, अमृत विचार। किसानों को मानक के अनुसार गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता के लिए शासन के निर्देश पर अनवरत अभियान चलाया जा रहा है। जांच में पीओएस मशीन से बिक्री न करने और तीन माह से उर्वरक न बेचने वाले 18 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। स्टॉक गड़बड़ी पर एक विक्रेता के यहां उर्वरक आपूर्ति पर भी रोक लगा दी है। सभी को नोटिस जारी का स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि उर्वरक की दुकानों की जांच में चौधरी खाद भंडार जादौपुर, किसान सेवा केंद्र रिछा, महाशय जी खाद एवं बीज भंडार भमौरा, जय अम्बे बीज भंडार कैमुआ, न्यू भारत फर्टिलाइजर भुता मार्ग, महावीर इंटर प्राइजेज, मां शोरो वाली खाद भंडार, हर्ष फर्टिलाइज एंड केमिकल्स, किसान फर्टिलाइजर, कृषि सेवा केंद्र, शर्मा खाद भंडार, बालाजी फर्टिलाइजर, राठौर खाद भंडार, अंसारी बीज भंडार, जयसवाल कृषि सेवा केंद्र मेंथी नवदिया ने तीन माह में उर्वरकों की बिक्री नहीं की, जिसके चलते स्थानीय किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
इतना ही नहीं इन दुकानदारों ने पीओएस मशीन का भी उपयोग नहीं किया है। जिसके चलते इनका लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा थोक विक्रेता बीएस फर्टिलाइजर कारपोरेशन का स्टाक गड़बड़ मिलने पर इनके उर्वरक आपूर्ति पर रोक लगा दी है। उन्होंने सरकारी व निजी उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि किसानों को उर्वरक की बिक्री शासन से निर्धारित दर व जोत के आधार पर संस्तुति मात्रा के अनुसार करें। ऐसा न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
1750 मीट्रिक टन एनपीके खाद की आई रैक
रबी सीजन के लिए जिले को भारी मात्रा में खाद आवंटित हो चुकी है। उसके बाद भी खाद की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने किसानों को खाद की उपलब्धता बताते हुए जरूरत के हिसाब से खरीद करने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार सुबह कृभको कंपनी की एनपीके रैक बरेली पहुंची। जिसमें से बरेली को मिली 1750 मीट्रिक टन एनपीके की आपूर्ति सहकारी समितियों में की गई। चेतावनी दी यदि कोई दुकानदार ओवररेटिंग करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
