बरेली: सेपक टाकरा की मेजबानी करेगा विश्वविद्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की वजह से महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में खेलों पर रोक लग गई। अब दो साल बाद एक बार फिर से मैदान में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड) ने 2021-22 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत जोन बाइज विश्वविद्यालयों को खेलों की …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना की वजह से महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में खेलों पर रोक लग गई। अब दो साल बाद एक बार फिर से मैदान में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड) ने 2021-22 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत जोन बाइज विश्वविद्यालयों को खेलों की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा आल इंडिया स्तर की प्रतियोगिताओं का कैलेंडर भी जारी कर विश्वविद्यालयों को जिम्मेदारी दी गई है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को सेपक टाकरा पुरुष व महिला दोनों की प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी दी गई है। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के खेल सचिव डा. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दो साल बाद खेल फिर से शुरू होंगे। एईयू ने वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

विश्वविद्यालय को सेपक टाकरा पुरुष व महिला की जिम्मेदारी मिली है। प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में विश्वविद्यालय ने सेपक टाकरा और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता का आयोजन कराया था।

संबंधित समाचार