मुरादाबाद : प्रियंका के आने की प्रतीक्षा कर रहे पदाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामलीला मैदान में 11 बजे संवाद सम्मेलन में प्रियंका गांधी को पहुंचना था लेकिन वह अभी तक नहीं आई हैं, बताया जा रहा है वह एक घंटे पहले दिल्ली से सड़क मार्ग से निकली हैं। रामलीला मैदान में प्रियंका गांधी की पदाधिकारी प्रतिज्ञा संवाद सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रामलीला मैदान में 11 बजे संवाद सम्मेलन में प्रियंका गांधी को पहुंचना था लेकिन वह अभी तक नहीं आई हैं, बताया जा रहा है वह एक घंटे पहले दिल्ली से सड़क मार्ग से निकली हैं।

रामलीला मैदान में प्रियंका गांधी की पदाधिकारी प्रतिज्ञा संवाद सम्मेलन में उपस्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

मुख्य मंच पर प्रियंका गांधी के बैठने और संबोधन की व्यवस्था कराते राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जो खुद तीन दिन से मुरादाबाद में रहकर कार्यक्रम की तैयारी की निगरानी कर रहे हैं और रामलीला मैदान में मौजूद हैं उनका कहना है कि प्रियंका गांधी दो बजे तक पहुंचने की सूचना है। न आने की कोई जानकारी उन्हें नहीं है।

रामलीला मैदान में तीन मंडलों मुरादाबाद, बरेली और सहारनपुर के 12 जिलों की ग्राम इकाई, ब्लाक इकाई,नगर व जिला इकाइयों के अलावा पूर्व अध्यक्ष व सभी वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल हैं। जो प्रियंका से संवाद के लिए पहुंचे हैं लेकिन अभी तक न आने से पदाधिकारी धूप में परेशान हैं। वह इधर उधर घूम रहे हैं जिन्हें पदाधिकारी उनके लिए बने बारह लेन में जिलेवार बैठने की अपील कर रहे हैं।

मंच संभालने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, अभी तक मंच से प्रियंका के न आने की घोषणा नहीं की गई है, इसके पहले पदाधिकारियों को पहले अपनी लेन में बैठने के लिए सहेजा जा रहा है जिससे अचानक अफरातफरी न मचे।

तीन मंडल के बारह जिलों के पदाधिकारियों का सम्मेलन होने के बावजूद खाली कुर्सियां होने और रामलीला मैदान में पुख्ता व्यवस्था न होने और अनूपशहर में कल हुई सभा में अफरातफरी को प्रियंका गांधी के न आने की दबी जुबान कई पदाधिकारी बता रहे वजह।


भीड़ कम होने और अव्यवस्था के चलते प्रियंका गांधी के न आने के सवाल पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद का कहना है ऐसा नहीं है। प्रियंका गांधी को पदाधिकारियों की भावनाओं की जानकारी दी गई है।

मुरादाबाद जिला प्रभारी चौधरी सुखराज के साथ बातचीत करते जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद।

मंच से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने की अपील करते जिला प्रभारी चौधरी सुखराज।

संबंधित समाचार