अमरोहा : तिगरी गंगा मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज रहे हैं। गंगा किनारे गंगा मां की आरती हो रही है,तो मेले में तरह-तरह के खेल तमाशे वालों की गूंज सुनाई दे रही है। अब तक करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु मेला स्थल …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज रहे हैं। गंगा किनारे गंगा मां की आरती हो रही है,तो मेले में तरह-तरह के खेल तमाशे वालों की गूंज सुनाई दे रही है। अब तक करीब पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु मेला स्थल में पहुंच चुके हैं। 19 नवंबर को मुख्य गंगा स्नान होगा, इस दिन तो 15 से 20 लाख तक श्रद्धालु गंगा किनारे दिखाई देते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

रविवार से विधिवत गंगा मेले का शुभारंभ हो गया। यूं तो मेला स्थल पर कई दिन से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया, लेकिन अब रविवार से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालुओं की वजह से रविवार की रात तो अमरोहा में भी जाम की स्थिति बन गई।

गंगा मेले में पहुंचने पर सबसे पहले डेरा लगाना और फिर गंगा में स्नान करना और फिर खिचड़ी खाना श्रद्धालुओं की दिनचर्या रहती है। गंगा किनारे युवा मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। स्नान के दौरान भी युवाओं की मस्ती अलग ही दिखाई दे रही है। बच्चे भी अपने परिजनों के साथ मेले का भरपूर आंनद ले रहे हैं। महिलाएं मीना बाजार से खरीदारी कर रही है। बच्चे भी अपनी पंसद के खेल खिलौनी ले रहे हैं।

संबंधित समाचार