मुरादाबाद : कमल शक्ति संवाद में स्कूली छात्राओं ने लूटी वाहवाही
मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कमल शक्ति संवाद में स्कूली बच्चों ने कार्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य, राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा अलका गुर्जर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कमल शक्ति संवाद में स्कूली बच्चों ने कार्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य, राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा अलका गुर्जर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की आज़ादी का इतिहास कांग्रेस पार्टी से शुरू हुआ कांग्रेस पार्टी में दबकर रह गया कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके साथ, सबका विकास के उद्देश्य से आगे बढ़ रहे है। और जनता भी इस बात को समझ चुकी है।
