रामपुर : लालपुर पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन
रामपुर, अमृत विचार। लालपुर पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने ग्राम लालपुर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने फिलहाल कोसी नदी पर अस्थाई पुल बनवाने की मांग की है। लालपुर पुल नहीं होने के कारण करीब पांच लाख की आबादी 50 किमी. का फेर काटकर मुख्यालय तक पहुंचत है। 20 अक्तूबर को रामपुर में …
रामपुर, अमृत विचार। लालपुर पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने ग्राम लालपुर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने फिलहाल कोसी नदी पर अस्थाई पुल बनवाने की मांग की है। लालपुर पुल नहीं होने के कारण करीब पांच लाख की आबादी 50 किमी. का फेर काटकर मुख्यालय तक पहुंचत है। 20 अक्तूबर को रामपुर में बाढ़ आने के कारण अस्थाई पुल बह गया था। लेकिन, उसके बाद पुल निर्माण नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य मुस्तुफा हुसैन के नेतृत्व में सोमवार को लालपुर चौराहे पर लोग धरने पर बैठ गए और लालपुर निर्माण के लिए प्रदर्शन किया। इस मौके पर जल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि जिला अधिकारी लालपुर पुल निर्माण के लगातार शासन से धनराशि अवमुक्त कराये जाने का प्रयास कर रहें हैं।
लालपुर पुल का निर्माण नहीं होने से लाखों लोग परेशान हैं। कोसी नदी पर अस्थाई पुल के नहीं होने से रामपुर मुख्यालय आने जाने में क्षेत्रवासियों को काफी आसुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में कोसी नदी पर अस्थायी पुल नहीं होने के कारण लोगो को रामपुर मुख्यालय आने जाने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्थायी पुल शुरू कराने के लिये मुरादाबाद स्थित सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि कोसी नदी जो पहले अस्थायी पुल के नीचे बह रही थी अब दूसरे स्थानो पर भी बह रही है। नदी को अस्थायी पुल के नीचे लाने के लिये सिंचाई विभाग द्वारा नदी में बांध बनाया जायेगा इसके पश्चात ही लालपुर में अस्थायी पुल बनेगा। ज्ञापन पर मोहम्मद ताला अंसारी, डा. इरफान , बन्ने अली, हाफिज इदरीस, इरशाद अली, खालिद हसन, नवेद अली, गुड्डू, यूनुस, कादरी, आजम, हरिलाल, राजू, गंगादास, मनोज कुमार सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
