पीलीभीत: अधिवक्ता नहीं लड़ेंगे दरिंदों का केस..कल हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बरखेड़ा में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि दी। अभी तक घटना का खुलासा न होने पर विरोध दर्ज कराते हुए मंगलवार को हड़ताल पर रहने का ऐलान किया।यही नहीं यह भी तय किया गया कि इस कांड …

पीलीभीत, अमृत विचार। बरखेड़ा में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि दी। अभी तक घटना का खुलासा न होने पर विरोध दर्ज कराते हुए मंगलवार को हड़ताल पर रहने का ऐलान किया।यही नहीं यह भी तय किया गया कि इस कांड के आरोपियों का केस वह नहीं लडेंगे। सख्त सजा दिलाते हुए पीड़िता को इंसाफ दिलाने में हर संभव मदद की जाएगी।

जिला संयुक्त बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक सोमवार दोपहर तीन बजे हुई। उसमें बरखेड़ा कांड की निंदा की गई। यह प्रस्ताव रखा गया कि बरखेड़ा क्षेत्र की एक होनहार छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। दरिंदे अभी गिरफ्त से बाहर हैं। प्रशासन द्वारा घटना को दबाने का प्रयास किया गया। जबकि यह एक जघन्य अपराध है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी।

अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विरोध जताते हुए मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यही नहीं इस कांड के अभियुक्तगणों की ओर से उपस्थिति नहीं करेंगे। इस मौके पर तीनों बारों के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी, अधिवक्तागण मौजूद थे।

संबंधित समाचार