संभल : हत्या व आत्महत्या के बीच दो लोगों की जीवन लीला समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल /चंदौसी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र स्थित मौलागढ़ गांव के एक मकान से पति और पत्नी का शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पहले पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या की फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आस-पड़ोस के लोगों ने …

संभल /चंदौसी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र स्थित मौलागढ़ गांव के एक मकान से पति और पत्नी का शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पहले पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या की फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन से पति-पत्नी के बीच कहासुनी चल रही थी।

सोमवार को सुबह 11 बजे बंद मकान से फायरिंग की आवाज हुई। आवाज को सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर मकान की ओर गये और वहां जाकर देखा तो कि घर में दो शव खून में लथपथ स्थिति में पडे़ थे। यह देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस प्रभारी विद्युत गोयल व थाना बनियाठेर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गये। सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंच गये। जहां उन्होंने आस पास के लोगों से पूछताछ कि तो लोगों ने बताया कि आठ माह से यह दम्पत्ति किराये पर रह रहा था।

पूछताछ के दौरान पता चला कि वीरपाल (45) पुत्र लालमन निवासी चाऊपुर ठांडा टी प्वांइट चौकी थाना रजपुरा जिला संभल का रहने वाला था। जो किराये पर वीरेन्द्र सिंह रिटायर्ड पुलिस कर्मी के मकान मौलागढ में रह रहा था। सोमवार की सुबह वीरपाल की पत्नी विमलेश पास की दुकान से दूध लेकर आई उस समय लोगों ने बताया कि ऐसा कुछ प्रतीत नहीं हो रहा था कि ऐसी अनहोनी हो जायेगी।

घटना की सूचना पर मृतक का भांजा भूरे पुत्र शिशुपाल निवासी आटा मौके पर पहुंचा। भूरे ने बताया कि मृतक वीरपाल गांव में ही भूसे का कार्य करता था और अब धान के सीजन में धान साफ करनेवाली मशीन ले रखी थी। जिससे वह अपने व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मकान में मृतक वीरपाल व उसकी पत्नी विमलेश ही रहते थे।

बताया जाता है कि मृतक वीरपाल पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज थे। काफी समय से दोनों पति पत्नी के बीच में अनबन चल रही थी। एसपी ने स्थानीय पुलिस से कहा कि क्षेत्र में कितने किराएदार चंदौसी से सटे गांव मौलागढ़ में आकर बस गए हैं इन सभी लोगों की जांच की जाए।

दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों मृतकों के मोबाइल, तमंचा, कपड़े पैसे अन्य चीजें बरामद कर कर ली हैं।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि बंद मकान में फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि एक महिला विमलेश व एक युवक वीरपाल को गोली लगी थी। हत्या या आत्महत्या का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। अभी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

मृतक वीरपाल की बहन फूलवती ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व वह हरियाणा में काम करता था। वहीं उसको विमलेश निवासी दिल्ली मिली और तब से ही वह उसके साथ रह रही थी। लगभग आठ माह से यह लोग मौलागढ में किराये के मकान पर रह रहे थे। और कुछ दिनों से ही वीरपाल को सटटे की लत लगी हुई थी। इसी को लेकर इन दोनों की बीच गृह क्लेश चल रही थी।

दोनों मृतकों के कमरे में बिखरे मिले 500-500 के नोट
चन्दौसी। मृतक के कमरे से बिखरे मिले 500-500 के नोट, दो तमंचे, दो खोखा, दो लोगों की जीवन लीला समाप्त। कमरे में पांच-पांच सौ के नोटों का बिखरा होना कुछ अलग ही दास्तां बयान कर रहा है। दोनों का शव इस अवस्था में मिला है जैसे दोनों को मारकर किसी ने लिटा दिया हो। वहीं जमीन पर नोट भी बिखरे पाये गये। वहीं हत्या की गुत्थी में कई उलझे सवाल हैं।

संबंधित समाचार