बरेली: बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर महिला से 40 हजार ठगे
बरेली, अमृत विचार। बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर एक युवक ने महिला से हजारों रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर महिला ने जब अपने पैसे मांगे तो आरोपी युवक गाली-गलौज कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी …
बरेली, अमृत विचार। बिजली का बिल जमा कराने के नाम पर एक युवक ने महिला से हजारों रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर महिला ने जब अपने पैसे मांगे तो आरोपी युवक गाली-गलौज कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। पीड़ित महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया गांव की रहने वाली महिला मोबीन पत्नी नन्ने शाह सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि उसके ससुर के नाम से घर पर बिजली का कनेक्शन है। ससुर की मौत और कोरोना काल की वजह से उसके ऊपर 29400 रुपए का बिजली का बिल बकाया हो गया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसका बिजली का बिल जमा कराकर रसीद दिलवाने की बात कही। युवक की बातों में आकर महिला ने उसे 39400 रुपए दे दिए।
उसके बाद जब उसने बिल जमा होने की रसीद मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। कई बार चक्कर लगवाने के बाद भी जब उसे रसीद नहीं मिली तो उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि जब महिला ने उसे पैसों के लिए टोका वह गाली गलौज करने लगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: सपा नेता प्रमोद विष्ट समेत दस पर बलवे की रिपोर्ट
