अब 17 नवंबर को अखिलेश यादव गाजीपुर में करेंगे जनसभा
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर में अब 17 नवंबर को रथ यात्रा निकालेंगे और फखनपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने सपा सुप्रीमो की पूर्व निर्धारित 16 नवंबर को जनसभा व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाजीपुर से आजमगढ़ तक की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी। सपा के जिला मीडिया …
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर में अब 17 नवंबर को रथ यात्रा निकालेंगे और फखनपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने सपा सुप्रीमो की पूर्व निर्धारित 16 नवंबर को जनसभा व पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गाजीपुर से आजमगढ़ तक की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी।
सपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि अखिलेश 17 नवम्बर को सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। नए कार्यक्रम के मुताबिक सपा अध्यक्ष विजय रथ से सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। रास्ते में उनकी कोई सभा नहीं होगी। इसके पूर्व गाजीपुर से आजमगढ़ के मध्य लगभग आधा दर्जन रैली, रोड शो व सभा का आयोजन तय किया गया था।
यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से पार्टी नेताओं की सुबह हुई बातचीत के सवाल पर जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि डीएम 16 नवंबर की शाम चार बजे के बाद अखिलेश यादव की फखनपुरा में रैली करने की इजाजत देने के लिए तैयार थे लिहाजा पार्टी नेताओं ने उस रैली को एक दिन के लिए टालने का फैसला किया। उसके बाद लगभग सारे नेता रैली स्थल फखनपुरा पहुंचे।
उनमें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, रैली प्रभारी एमएलसी सुनील साजन, पूर्व मंत्री द्वय अंबिका चौधरी तथा ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, विधायक डॉ. विरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव आदि शामिल थे। इसी बीच अखिलेश यादव का विजय रथ भी जिला मुख्यालय पर आ गया है।
यह भी पढ़ें:-किसानों को अपमानित कर रही है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू
