अब राजस्‍थान में एआईएमआईएम भी फूंकेगी चुनावी बिगुल, ओवैसी बोले- यहां खुद को लांच कर पार्टी की करेंगे शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजस्‍थान। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय संयोजक असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उनकी पार्टी राजस्थान में भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वह अब कुछ प्रदेशों में ही नहीं बल्कि देश के कई प्रदेशों में भी सेवा करेंगे। जिसके लिए विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। सोमवार को राजधानी जयपुर में उन्होंने …

राजस्‍थान। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय संयोजक असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि उनकी पार्टी राजस्थान में भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वह अब कुछ प्रदेशों में ही नहीं बल्कि देश के कई प्रदेशों में भी सेवा करेंगे। जिसके लिए विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी।

सोमवार को राजधानी जयपुर में उन्होंने राजस्थान में भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के आखिर में होने हैं। ओवैसी ने कहा कि पार्टी ने यह फैसला लिया है कि हम राजस्थान में खुद को लांच करेंगे और यहां पर पार्टी की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़े-

कम हो रहा है कोविड की तीसरी लहर आने का खतरा! देश में 24 घंटे में 8,865 आए नए केस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज