मुरादाबाद : स्मार्ट कार्ड की धनराशि नहीं लौटाने पर आयोग सख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सुलभ यात्रा के लिए बनवाए गए स्मार्ट कार्ड में जमा धनराशि वापस न करने पर उपभोक्ता आयोग ने परिवहन निगम अफसरों की फटकार लगाई है। सुनवाई के बाद आयोग ने उपभोक्ता को कार्ड में जमा धनराशि 23 सौ रुपए मय ब्याज के वापस करने के आदेश दिए हैं। सम्भल कोतवाली क्षेत्र के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सुलभ यात्रा के लिए बनवाए गए स्मार्ट कार्ड में जमा धनराशि वापस न करने पर उपभोक्ता आयोग ने परिवहन निगम अफसरों की फटकार लगाई है। सुनवाई के बाद आयोग ने उपभोक्ता को कार्ड में जमा धनराशि 23 सौ रुपए मय ब्याज के वापस करने के आदेश दिए हैं।

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायतरीन निवाी पारस वार्ष्णेय विधि के छात्र हैं। पारस के अनुसार उनका पढ़ाई के सिलसिले में अक्सर बाहर आना-जाना लगा रहता है। जिस कारण उन्होंने अपनी यात्रा सुगम करने के लिए परिवहन निगम की योजना के तहत स्मार्ट कार्ड बनवाया था। जरूरत के हिसाब से वह कार्ड को रिचार्ज करा लेते थे।

पारस के अनुसार मार्च 2020 में कोरोना काल शुरू होते ही निगम ने स्मार्ट कार्ड की सुविधा को बंद कर दिया। जिस वक्त यह सुविधा बंद हुई तो उनके खाते में करीब 23 सौ रुपए थे। लाकडाउन में छूट मिलने के बाद उन्होंने अपने कार्ड को मुरादाबाद स्थित निगम के कार्यालय में जमा करा दिया, साथ ही खाते में जमा धनराशि वापस लेने के लिए आवेदन कर दिया। उनके अनुसार लंबा वक्त बीतने के बाद भी निगम अफसरों ने उनकी धनराशि वापस नहीं की। हर बार खाते में रकम आने का आश्वासन देकर टरका देते।

थकहार कर उन्होंने अपने अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय के माध्यम से सम्भल स्थित उपभोक्ता आयोग में निगम अफसरों के खिलाफ वाद दायर कर दिया। इस मामले में आयोग ने निगम अफसरों को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने को कहा। अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि सही जवाब न देने पर आयोग ने निगम अफसरों की फटकार लगाई है। साथ ही उपभोक्ता को 23 सौ रुपए मय ब्याज के वापस करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार