हरदोई: मोबाइल शॉप पर चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शटर तोड़कर मोबाइल शॉप पर चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि पकड़े गए चोरों में सर्वाधिक उम्र का 21 वर्षीय किशन है। शेष उससे कम आयु के हैं। बताते चलें कस्बा शाहाबाद में कुछ दिनों पूर्व एक मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई …

हरदोई। शटर तोड़कर मोबाइल शॉप पर चोरी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि पकड़े गए चोरों में सर्वाधिक उम्र का 21 वर्षीय किशन है। शेष उससे कम आयु के हैं। बताते चलें कस्बा शाहाबाद में कुछ दिनों पूर्व एक मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई थी।इसी प्रकार शहर कोतवाली व अन्य स्थानों पर भी दुकानों का शटर तोड़कर चोरियां हुई थी।

पुलिस अधीक्षक ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत स्वाट टीम व कई थानों की पुलिस इस गिरोह के खुलासे के लिए लगा दी थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी पुलिस ने थाना शहर कोतवाली के धन्नू पुरवा निवासी 19 वर्षीय आसिफ पुत्र साबिर, 20 वर्षीय दिनेश पुत्र रामपाल निवासी झबरापुरवा देहात कोतवाली, 20 वर्षीय आकाश सोनी पुत्र नंदकिशोर निवासी ककराली हरदोई तथा 21 वर्षीय किशन पुत्र लालता निवासी बाबूराम अहाता शहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-बढ़ते वायु प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

पकड़े गए चोरों ने दुकान में शटर तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरों के पास से आधा दर्जन मोबाइल, होम थिएटर, लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी नगर विशाल जयसवाल ने बताया कि ऑपरेशन शिकंजा के तहत स्वाट टीम व थानों की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इन चोरों को गिरफ्तार किया है।

हरदोई: भूसा लेने गए किसान को अजगर ने काटा, मचा हड़कंप

जिले के थाना अरवल में मंगलवार को कोठी में भूसा लेने गए एक किसान को वहां बैठे अजगर ने काट लिया। जिसके बाद आनन-फानन में किसान ने अजगर को बोरे में भर लिया। पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें:-हरदोई: भूसा लेने गए किसान को अजगर ने काटा, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार