मुरादाबाद : खरीद शून्य, अव्यवस्था पर केंद्र प्रभारी निलंबित
मुरादाबाद, अमृत विचार। धान केंद्र पर अव्यवस्था, खरीद शून्य होने और निरीक्षण में अनुपस्थित रहना संभल जिले के बबराला मंडी के धान क्रय केंद्र प्रभारी को भारी पड़ा। संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुरादाबाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय से संबंद्ध कर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। धान केंद्र पर अव्यवस्था, खरीद शून्य होने और निरीक्षण में अनुपस्थित रहना संभल जिले के बबराला मंडी के धान क्रय केंद्र प्रभारी को भारी पड़ा। संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुरादाबाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय से संबंद्ध कर दिया।
संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने सोमवार को संभल जिले के बबराला मंडी में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। उनके निरीक्षण में केंद्र पर बैनर नहीं लगा था, तौल कांटा भी नदारद था और खरीद शून्य मिलने के साथ ही स्वयं केंद्र प्रभारी राजकुमार अनुपस्थित थे। वहीं केंद्र पर किसानों के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं था।
इससे नाराज नाराज संभागीय खाद्य नियंत्रक ने केंद्र प्रभारी राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र की स्थिति को देखकर लगा कि जैसे केंद्र प्रभारी शासन की धान खरीद नीति को विफल करने का जानबूझकर प्रयास कर रहे लापरवाही कर रहे हैं। केंद्र पर धान खरीद का कोई प्रबंध न होना घोर लापरवाही और उदासीनता का परिचायक है।
संभागीय खाद्य नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि निलंबित केंद्र प्रभारी को निलंबन कर निलंबन अवधि में जिला खाद्य विपणन अधिकारी मुरादाबाद के कार्यालय से संबद्ध किया है।
