बरेली: आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्रों का हो तत्काल निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश के प्रार्थना पत्रों का प्रधानाध्यापक समय से निस्तारण करें। स्कूलों की साफ-सफाई एवं पुताई आदि नियमित रूप से करने और दिव्यांग छात्रों के लिए अनुमन्य सुविधाएं प्रत्येक दशा में प्रत्येक स्कूल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि …

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश के प्रार्थना पत्रों का प्रधानाध्यापक समय से निस्तारण करें। स्कूलों की साफ-सफाई एवं पुताई आदि नियमित रूप से करने और दिव्यांग छात्रों के लिए अनुमन्य सुविधाएं प्रत्येक दशा में प्रत्येक स्कूल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 18 पैरामीटर्स पर जो भी कार्य शेष रह गया है उसे शीघ्र पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं।

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना एवं बेसिक शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बीएसए ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद के 2482 परिषदीय विद्यालयों में से समस्त विद्यालयों में नलजल की आपूर्ति, मल्टीपल हैण्डवॉश की व्यवस्था, शुद्धपेय जल की व्यवस्था, रैम्प की उपलब्धता पूरी की जा चुकी है।

नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में कायाकल्प के अवशेष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। नगर निगम ने अधिकांश स्कूलों में 15 दिसंबर तक कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया। मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत किये जाने की प्रगति देखी। मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं एवं शैक्षिक अभिलेखों का शत-प्रतिशत डाटा भी अपलोड हो चुका है। जनपद में प्रेरणा पोर्टल पर अनुश्रवण के तहत लक्ष्य के सापेक्ष 92 प्रतिशत् अनुश्रवण का कार्य किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बीएसए ने जानकारी दी कि मध्यान्ह्ल भोजन योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष 96 प्रतिशत परिवर्तन लागत का वितरण भी किया जा चुका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार