बरेली: रामगंगा पुल पर रखा था सुसाइड नोट, पत्नी बोली गांव में घूम रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा पुल पर सुसाइड नोट रखकर युवक गायब हो गया। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और ससुर को बताया। गायब युवक की पत्नी एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि जिसने आत्महत्या करने की बात कही थी वह अपने गांव में घूम रहा है। क्योलड़िया के गांव तुलसी पट्टी निवासी हेमराज …

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा पुल पर सुसाइड नोट रखकर युवक गायब हो गया। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और ससुर को बताया। गायब युवक की पत्नी एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि जिसने आत्महत्या करने की बात कही थी वह अपने गांव में घूम रहा है।

क्योलड़िया के गांव तुलसी पट्टी निवासी हेमराज ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी किरण कुमारी की शादी राहुल पुत्र द्वारका प्रसाद के साथ की थी। शादी के कुछ समय सब कुछ सही रहा। बाद में ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग करने लगे। ज्यादा परेशान करने पर युवती ने पति पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

इस बात का बदला लेने के लिए राहुल ने कुछ समय पहले रामगंगा पुल के पास अपनी बाइक खड़ी की और अपना मोबाइल और एक सुसाइड नोट रख दिया। सुसाइड नोट में लिखा था कि वह सास-ससुर और पत्नी से बहुत परेशान है, इसलिए गंगा में कूदकर अपनी जान दे रहा है। आत्हत्या की बात मानते हुए पुलिस ने उसे तीन दिन तक तलाश किया, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं लग सका।

सोमवार को किरण कुमारी एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि उसके पति ने आत्महत्या नहीं की बल्कि वह गांव में रह रहा है। यह सुनकर एसपी क्राइम ने मामले की जांच सीओ नवाबगंज को दी है।

संबंधित समाचार