महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन का हाल: न गिफ्ट काम आया, न लकी ड्रॉ, अब ‘दबंग भाईजान’ ही करा सकते हैं टीकाकरण, स्वास्थ्य विभाग लेगा मदद
मुंबई। कोरोना टीकाकरण को लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों में लोग जागरूक नहीं है। राज्य सरकार तमाम तरह के कैम्पेन चला रही है। मगर उसका भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके चलते अब महाराष्ट सरकार मुस्लिम बहुमूल्य इलाकों में कोरोना का टीका लगवाने के लिए एक नए तरीके का इस्तेमाल करने जा …
मुंबई। कोरोना टीकाकरण को लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों में लोग जागरूक नहीं है। राज्य सरकार तमाम तरह के कैम्पेन चला रही है। मगर उसका भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके चलते अब महाराष्ट सरकार मुस्लिम बहुमूल्य इलाकों में कोरोना का टीका लगवाने के लिए एक नए तरीके का इस्तेमाल करने जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अब ‘दबंग भाईजान’ यानि सलमान खान की मदद लेने पर विचार किया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग सलमान खान से लोगों को जागरूक कराएंगे ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराएं।
धार्मिक अभिनेताओं का बहुत फर्क पड़ता है
महाराष्ट्र में सरकार ने लोगों को टीकाकरण को रुझाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं बनाई। लोगों को रिझाने के लिए लकी ड्रॉ, गिफ्ट हैम्पर जैसी भी चीजें की। मगर इसके बाद भी लोग टीकाकरण को आगे नहीं आए। इसके बाद उन्होंने इसका फैसला लिया। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘मुस्लिम बहुल इलाकों में अब भी कुछ हिचकिचाहट है। हमने मुस्लिम समुदाय को टीका लगवाने के लिए राजी करने के लिए सलमान खान और धार्मिक नेताओं की मदद लेने का फैसला किया है। धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है और लोग उन्हें सुनते हैं।’
वैक्सीन की जरूरत नहीं यह अधंविश्वास और अज्ञानता है
राजेश टोपे ने कहा कि वैक्सीन लगाने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है, मगर कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की गति कम है। लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर जो आशंकाएं हैं, वे निराधार हैं। एक धार्मिक व्यक्ति को वैक्सीन की जरूरत नहीं है या वैक्सीन उनके लिए हितकारी नहीं है, यह सोचना एक अंधविश्वास और अज्ञानता है।
कोरोना की अगली लहर गंभीर नहीं होगी
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की माने तो विशेषज्ञों के अनुसार महामारी का चक्र सात महीने का होता है, लेकिन बड़े पैमाने पर टीकाकरण के कारण, अगली लहर गंभीर नहीं होगी। आगे उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 10.25 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं और नवंबर के अंत तक सभी पात्र व्यक्तियों को कम से कम पहली खुराक मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें…
एनसीआर में प्रदूषण का कहर: स्कूल, कॉलेज बंद करने का आदेश, ऑफिस में 50% कर्मचारियों के साथ काम
