सीतापुर: किसान के फार्म पर काम करने वाला मजदूर झोपड़ी सहित जिंदा जला, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के पिसावा इलाके में खेतों की रखवाली कर रहा एक मजदूर संदिग्ध हालात में आग लगने से झोपड़ी में जिंदा जल गया। जलने के बाद मजदूर के शरीर के मात्र अवशेष मिले हैं। सुबह ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके …

सीतापुर। जिले के पिसावा इलाके में खेतों की रखवाली कर रहा एक मजदूर संदिग्ध हालात में आग लगने से झोपड़ी में जिंदा जल गया। जलने के बाद मजदूर के शरीर के मात्र अवशेष मिले हैं। सुबह ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कैथोलिया गांव निवासी मनोज वर्मा का पिसावा थाना क्षेत्र में ठाकुरपुर गांव के पूरब कठिना नदी के किनारे फार्म है। जहां इनका दूर का रिश्तेदार व लखीमपुर खीरी जिले के धौराहरा थाना क्षेत्र के चिकनाजत्ती गांव निवासी अनिल कुमार 42 पुत्र गोपी चंद्र खेतों की रखवाली करता था। बता दें कि करीब तीन माह से अनिल कुमार यहीं पर लकड़ी के खोखे के ऊपर फूस की झोपड़ी डालकर उसे आशियाना बना कर रहता था।

पढ़ें: रायबरेली: खत्म होगा नाव का सहारा, सई नदी पर बन रहे तीन पुल

यहीं पर रहकर वह खाना भी बनाता था। पुलिस के मुताबिक रात में किसी तरह आग लग गई। जिससे अनिल कुमार झोपड़ी सहित जिंदा जल गया। उसके सिर्फ जले हुए शेष मिले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो झोपड़ी जली हुई थी। उसमें रखी पाइप, बर्तन सहित सब कुछ जलकर राख हो चुका था। मौके पर सिर्फ गैस सिलेंडर के फटे हुए व कुछ बर्तनों के अवशेष मिले हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू की है।

इस मामले को लेकर पिसावां इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक अनिल मिश्रिख क्षेत्र के मनोज वर्मा के फार्म पर काम करता था। यहीं पर वह झोपड़ी व खोखे में आशियाना बना कर रहता था। वह खाना पीना भी यहीं करता था। उनका कहना है कि रात में किसी तरह आग लग गई। जिससे जलकर अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के जले हुए अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की गई तो मौके पर सिर्फ बर्तन व फटे हुए सिलेंडर मिले हैं। गैस सिलेंडर फटा हुआ था। मामले में आवश्यक कार्रववाई की जा रही है।

संबंधित समाचार