मुरादाबाद : पश्चिमी हाईकोर्ट बेंच की मांग लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मेरठ में हाईकोर्ट की स्थापना को लेकर अधिवक्ता बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल की। लंबे समय से पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की मांग की जा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि मेरठ में हाईकोर्ट …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मेरठ में हाईकोर्ट की स्थापना को लेकर अधिवक्ता बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। संघर्ष समिति के आह्वान पर पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल की।

लंबे समय से पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की मांग की जा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि मेरठ में हाईकोर्ट की स्थापना होने पर उनको इलाहाबाद की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिससे वादकारियों को सस्ता व शुलभ न्याय मिल सकेगा।

इसको लेकर मेरठ की संघर्ष समिति के बैनर तले अधिवक्ता लंबे समय से हड़ताल व धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को फिर संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल की घोषणा कर दी। जिस कारण वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।

संबंधित समाचार