मुरादाबाद : एसपी ट्रैफिक के साथ छात्राओं ने पीलीकोठी पर चलाया वाहन चेंकिंग अभियान, 20 चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार को शहर के पीलीकोठी चौराहे पर गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं ने लगभग 20 लोगों के चालान भी काटे। छात्राओं द्वारा की गई इस कार्रवाई की जद में कई पुलिस वाले और अधिवक्ता भी फंस गए। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार को शहर के पीलीकोठी चौराहे पर गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं ने लगभग 20 लोगों के चालान भी काटे। छात्राओं द्वारा की गई इस कार्रवाई की जद में कई पुलिस वाले और अधिवक्ता भी फंस गए। कार्यक्रम में पहुंचे एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने छात्राओं द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

पीलीकोठी पर बड़ी संख्या में छात्राओ को चेंकिंग करता देखकर लोगो ने यातायात पुलिस के कार्यों की सराहना की। इस दौरान छात्राओं ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी नहीं बख्शा। बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चला रहे पुलिसकर्मियों और वकीलों के भी चालान किए गए। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि लोगों को हर हाल में यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।

चालान की प्रक्रिया तो पूरे साल ही चलेगी मगर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर हादसों में कमी लाना ही यातायात माह का मुख्य उद्देश्य है। बच्चे शुरू से ही यातायात नियमों का पालन करेंगे तो बड़े होकर यह उनकी आदत में शामिल हो जाएगा और वह खुद ही यातायात नियमों का पालन करने लगेंगे। कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। छात्राएं काफी उत्साहित दिखीं। इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार समेत अन्य यातायात कर्मी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार