मुरादाबाद : शिविर में 250 लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर और दीप इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राम गंगा विहार स्थित आईसीएआई के ऑफिस में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 250 लोगों की आंख व अन्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। शिविर का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि यस वंडर वूमेन क्लब की अध्यक्ष …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर और दीप इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राम गंगा विहार स्थित आईसीएआई के ऑफिस में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 250 लोगों की आंख व अन्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। शिविर का उद्‌घाटन मुख्य अतिथि यस वंडर वूमेन क्लब की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने किया।

उन्होंने बताया कि कैंप में मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर चश्मा दिया गया। संपत्ति रजिस्ट्रार तेजवीर सिंह यादव ने कैंप का निरीक्षण किया। यश वंडर वूमेन क्लब की जनरल सेक्रेटरी सोनल अग्रवाल, आईसीएआई की अध्यक्ष सीए मनी गुप्ता, सचिव अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय बंसल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर डॉ. हरजीत सिंह, सादिया आरिफ, अपूर्व मिश्रा, श्रीकुमार, अंकित कुमार, रूबेन बी लाल का सहयोग मिला। उधर, चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव नीरज विनोद खन्ना, महासचिव अवधेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन तानिया भाटिया, एग्जीक्यूटिव जनरल सेक्रेटरी अनु ढल, शीतल अग्रवाल, मीतू खन्ना सिंपल ढल, सोनल अग्रवाल, प्रिया महाजन, रिया मेहता, श्रुति अरोड़ा, अमित अग्रवाल, विजय बंसल, हिमांशु मेहरा, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार