सीतापुर: बाइक सवार युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या
सीतापुर, अमृत विचार। जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में बुधवार की देर शाम बाइक सवार एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने घटना स्थल से गोली की आवाज भी सुनी। एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात के …
सीतापुर, अमृत विचार। जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में बुधवार की देर शाम बाइक सवार एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने घटना स्थल से गोली की आवाज भी सुनी। एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात के पीछे आशनाई का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी तक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। मृतक के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवई मोड़ से कोरैया गांव जाने वाले रोड पर निजामपुर गांव के करीब बुधवार की शाम ग्रामीणों को गोली की आवाज सुनाई पड़ी। जिसके बाद ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े तो सड़क किनारे एक बाइक खड़ी थी। पड़ोस में एक युवक लहूलुहान मरणासन्न हालत में पड़ा था। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुरी तरह जख्मी हालत में पड़े युवक को अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक का गला कटा हुआ है। उसके चेहरे पर कई गहरे जख्म थे। जिससे माना जा रहा है कि युवक की धारदार से काट कर हत्या की गई है।
ग्रामीणों द्वारा गोली की आवाज सुनने से युवक को गोली मारे जाने की भी चर्चाएं हैं। हालांकि मृत घोषित करने वाले चिकित्सक स्पष्ट नहीं बता पाए कि युवक को गोली लगी है या नहीं। पुलिस भी धारदार से हत्या मान रही है। घटना की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए की है। पुलिस के मुताबिक मृतक हरगांव थाना क्षेत्र के परसेहरा शरीफपुर गांव निवासी मोनू उर्फ मोहित अवस्थी 25 पुत्र रामभूषण अवस्थी है।
घटना की खबर पाकर एसपी आरपी सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाइक से पहुंचे दो लोगों ने युवक की हत्या की है। हत्या क्यों की गई है और किसने की है, पुलिस इसका पता लगा रही है। चर्चाएं यह भी हैं कि मृतक अक्सर उस क्षेत्र में आता जाता था। उसकी हत्या आशनाई के चक्कर में हुई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों व हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
