बरेली: दोस्त की पत्नी को बहलाकर ले गया युवक, करता रहा दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति-पत्नी में झगड़ा कराने के बाद पति का दोस्त महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे किराए पर कमरा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब वह महिला को धमका रहा है। सुभाषनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति के दोस्त का घर आना जाना था। पति …

बरेली, अमृत विचार। पति-पत्नी में झगड़ा कराने के बाद पति का दोस्त महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे किराए पर कमरा दिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब वह महिला को धमका रहा है।

सुभाषनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति के दोस्त का घर आना जाना था। पति का दोस्त पति-पत्नी में विवाद कराता रहता था। कुछ समय पहले वह महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला अपने साथ जेवर और नकदी भी ले गई। आरोपी ने पहले उसे जलालाबाद ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे नोएडा ले गया और वहां रखकर दुष्कर्म करता रहा। उसने महिला को बताया कि उसका पति अब उसे अपने साथ नहीं रखेगा।

कुछ समय पहले महिला ने पति को फोन किया तब पति ने बताया की वह उसे तलाश कर रहा है। इसके बाद महिला घर लौट आई। अब फिर से आरोपी महिला को अपने साथ रखने के लिए धमका रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत बुधवार को एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार