बरेली: सोलर पैनल लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी
सीबीगंज, अमृत विचार। सोलर पैनल लगवाने के नाम पर लखनऊ की एक कंपनी ने सीबीगंज के रहने वाले एक युवक से ठगी कर ली। उससे लाखों की रकम लेने के बाद सोलर पैनल नहीं दिए। रकम वापस मांगने पर उसे चेक थमा दिए जो कि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गये। पीड़ित की तहरीर …
सीबीगंज, अमृत विचार। सोलर पैनल लगवाने के नाम पर लखनऊ की एक कंपनी ने सीबीगंज के रहने वाले एक युवक से ठगी कर ली। उससे लाखों की रकम लेने के बाद सोलर पैनल नहीं दिए। रकम वापस मांगने पर उसे चेक थमा दिए जो कि बैंक में लगाने पर बाउंस हो गये। पीड़ित की तहरीर पर कंपनी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीबीगंज क्षेत्र के तिलियापुर गांव में रहने वाले मोहम्मद अहमद ने दर्ज मुकदमे में बताया है कि उन्होंने लखनऊ की सिया विजन डेवलपर्स प्रा.लि.को दस लाख रुपए का भुगतान कर अटल ज्योति योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने का कांटेक्ट दिया था। पीड़ित ने कंपनी को बैंक ट्रांसफर के जरिए भुगतान किया था। कंपनी ने कुछ महीनों में सोलर पैनल देने का वादा किया था।
कई महीने बीत जाने के बाद भी जब पीड़ित को सोलर पैनल नहीं नही दिए तो पीड़ित ने कंपनी मालिक हेमंत कुमार मिश्रा से संपर्क किया तो कंपनी मालिक सोलर पैनल देने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की, जिसके बाद कंपनी मालिक ने 2-2 लाख रुपये के 5 चेक पीड़ित को थमा दिए।
जब पीड़ित ने बैंक में वह चेक लगाए तो वह बाउंस हो गए, जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर कंपनी के मालिक हेमंत कुमार मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
