एक दशक से अधिक समय तक केंटुकी का प्रतिनिधित्व करने वाले लैरी हॉप्किन्स का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लेक्सिंगटन, अमेरिका। अमेरिकी संसद में एक दशक से अधिक समय तक मध्य केंटुकी का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद लैरी हॉप्किन्स का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। लेक्सिंगटन में ‘मिल्वर्ड फ्यूनरल होम’ ने निधन की पुष्टि की है लेकिन आगे कोई जानकारी नहीं दी। हॉप्किन्स 1978 में केंटुकी के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के …

लेक्सिंगटन, अमेरिका। अमेरिकी संसद में एक दशक से अधिक समय तक मध्य केंटुकी का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद लैरी हॉप्किन्स का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। लेक्सिंगटन में ‘मिल्वर्ड फ्यूनरल होम’ ने निधन की पुष्टि की है लेकिन आगे कोई जानकारी नहीं दी। हॉप्किन्स 1978 में केंटुकी के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए निर्वाचित हुए और 1993 तक पद पर रहे।

वह 1991 में गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार थे लेकिन वह डेमोक्रेटिक पार्टी के ब्रेरेटन जॉन्स से हार गए थे। अमेरिकी सीनेट में बहुसंख्यक नेता मिच मैक्कोनेल ने एक बयान में कहा, ”लैरी की स्वतंत्र आवाज थी और उन्होंने राजनीति में दोनों पक्षों में अपने दोस्त बनाए। वह फ्रैंकफर्ट और वाशिंगटन दोनों में मुख्य सांसद थे और उनके सभी पूर्व सहकर्मी उन्हें याद करेंगे।” अभी अंतिम संस्कार के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गयी है।

इसे भी पढ़ें…

इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष में कम से कम 57 फिलिस्तीनी घायल

संबंधित समाचार