राज्यपाल आनंदीबेन ने मायावती से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती से उनके निवास पर मुलाकात की। इसकी जानाकरी बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल और मायावती की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुये दी। उन्होंने बताया कि हाल …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती से उनके निवास पर मुलाकात की। इसकी जानाकरी बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल और मायावती की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुये दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में मायावती की मां के निधन के बाद राज्यपाल महोदया ने बसपा अध्यक्ष से यहां स्थित उनके आवास पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
यह भी पढ़ें:-नैनीताल: दो मासूमों को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा. पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी की पूज्य माता जी के निधन पर उनके लखनऊ स्थित आवास पर आज उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले बसपा प्रमुख मायावती का मां का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
मायावती की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं प्रियंका
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रविवार बहुजन जमाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती से भेंट की। प्रियंका गांधी दिल्ली में मायावती की मां रामरती के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंची। बता दें कि मायावती की मां रमरती का बीते शनिवार को निधन हो गया था। दिल्ली स्थित मायावती के आवास पर पहुंच कर प्रियंका गांधी ने उनकी मां को श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-बसपा प्रमुख मायावती की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं प्रियंका, जताया गहरा शोक
