आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण से बचाना हमारा लक्ष्य: डॉ. प्रतीक त्रिपाठी
हरदोई। स्नेह वेलफेयर फाउन्डेशन की तरफ से किसान सम्मान समारोह व जागरूकता गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें तहसीलदार सदर डॉ. प्रतीक त्रिपाठी ने किसानों को पाराली न जलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए सदर तहसीलदार ने कहा …
हरदोई। स्नेह वेलफेयर फाउन्डेशन की तरफ से किसान सम्मान समारोह व जागरूकता गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें तहसीलदार सदर डॉ. प्रतीक त्रिपाठी ने किसानों को पाराली न जलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए सदर तहसीलदार ने कहा कि आज किसानों के सामने पराली जलाने का संकट है। ऐसे में किसान परेशान न हो। वह अपनी पराली सरकार को दे सकते हैं। जिससे सरकार उस पराली का सही जगह पर उपयोग करें । तहसीलदार ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण में प्रदूषण होता है । उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को अच्छा वातावरण देना है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है पर्यावरण को बचाना डॉ. त्रिपाठी ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद किसानों से पराली न जलाने का संकल्प दिलवाया। तहसीलदार ने किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी उन्होंने सम्मान निधि से संबंधित अनेक जानकारियां किसानों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने ग्रामीणों से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक नवीन मतदाताओं के मत बनवाने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम की संयोजक नेहा सिंह ने किसानों को कृषि से संबंधित तमाम जानकारियां दी।
उन्होंने कहा कि किस तरह किसान नवीन तकनीकों का उपयोग कर अपनी फसल को अधिक उत्तम मूल्य पर बेच सकता है। उन्होंने उपजाऊ कृषि की नवीन तकनीकों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को नवीन कृषि तकनीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम में किसानों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य कुलसुम बानो, धर्मराज तिवारी, नीरज सिंह अर्चना, स्नेहा, नीलिमा सहित गांव के तमाम किसान व ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।
यह भी पढ़ें-राज्यपाल आनंदीबेन ने मायावती से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदना
