ट्रैफिक प्लान चौपट : रामपुर में फुटपाथ पर अतिक्रमण, बाजार में जाम जैसे हालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान सजा रखा है। अतिक्रमण का हाल यह है कि चौपहिया व दोपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। फुटपाथ पूरी तरह से दुकानें बन गई हैं। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी पूरी …

रामपुर,अमृत विचार। अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान सजा रखा है। अतिक्रमण का हाल यह है कि चौपहिया व दोपहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। फुटपाथ पूरी तरह से दुकानें बन गई हैं। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी पूरी तरह से खामोश हैं। अतिक्रमण होने के चलते सड़कें संकरी होती जा रही हैं। शहर की तकरीबन सभी सड़कों का यही हाल है। ऐसे में पार्किंग के लिए जगह नहीं बची है। लोगों को मजबूरी में अपने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करना पड़ रहा है।

शहर भर में एक तो सड़के छोटी है। उसके बाद फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान रखे होने और बची हुए सड़क किनारे वाहनों खड़े होने से राहगीरों के चलने के लिए कोई स्थान नहीं बचता है। इन जगहों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण शहर के हाथी चौहारा, नसरुल्ला खां बाजार, मिस्टनगंज, बैजनाथ की गली, घेर मर्दान खां, दोमहेला रोड, पुरानागंज, ज्वालानगर, शाहबादगेट में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है।

इसके चलते लोगों का पैदल निकलना तक दुश्वार हो गया है। दूरदराज से दुकानदार यहां सामान खरीदने के लिए आते हैं। फुटपाथ पर सामान होने के कारण सड़क पर ही वाहन खड़े रहते हैं। ट्रैक्टर-ट्रालियां व अन्य बड़े वाहनों के कारण यहां अक्सर जाम लगता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आती है लेकिन इस रोज मर्रा के जाम को देखने वाला कोई नहीं है।

संबंधित समाचार