रामपुर : शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग
रामपुर, अमृत विचार। हजरत मोहम्मद की शान में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन द्वारा आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी किए जाने पर उलेमा एवं इमामों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के जरिए कहा कि टिप्पणी करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाए। …
रामपुर, अमृत विचार। हजरत मोहम्मद की शान में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन द्वारा आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी किए जाने पर उलेमा एवं इमामों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के जरिए कहा कि टिप्पणी करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाए। गुरुवार को नगर के उलेमा एवं मस्जिदों के इमाम शहर इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी एवं मौलाना साबिर रजा खां के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए एकत्र होकर तहसील पहुंचे। उन्होंने हजरत पैगम्बर साहब की शान में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा की टिप्पणी पर रोष जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सचिन राजपूत को सौंपा।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी लगातार हजरत की शान में गुस्ताखी एवं गलत धार्मिक टिप्पणियां कर रहे हैं। इससे मुस्लिम समाज मे आक्रोश पनप रहा है। समाज मे हिंसा ओर फसाद कराने की कोशिश की भी जा रही है। ज्ञापन में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की।
इस दौरान शहर इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी, मौलाना साबिर रजा खां, मौलाना मुराद, मौलाना नाजिम, मौलाना फैजान रजा,अहमद रजा रिजवी, मौलाना फरीद, मौलाना हामिद रजा, कारी इंतखाब, मौलाना रिजवान, हाफिज अमीर अहमद, हाफिज सुलेमान, मोहम्मद अहमद रजा कादरी, जसीम अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
