बरेली में बड़ा हादसा: मजदूर मिक्सर मशीन की कर रहा था सफाई, ऑपरेटर ने चालू कर दी, कटकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के दौरान मिक्सर मशीन में फंसने की वजह से मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा कि मजदूर मशीन की सफाई करने के लिए उसमें गया था। उसी वक्त ऑपरेटर ने मशीन चालू कर …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के दौरान मिक्सर मशीन में फंसने की वजह से मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा कि मजदूर मशीन की सफाई करने के लिए उसमें गया था। उसी वक्त ऑपरेटर ने मशीन चालू कर दी। जिसकी वजह से वह उसमें फंस गया और टुकड़े-टुकड़े होने की वजह से उसकी मौत हो गई। मामले में मजदूर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्लांट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

मजदूर धनपाल अकेला चढ़ा था मिक्सर मशीन में
दरअसल, बिथरी के खजुरिया ब्रंहनान गांव रहने वाला धनपाल मजदूरी करता था। वह एक बच्ची का पिता है। मृतक के भाई विमल ने बताया कि इन दिनों धनपाल सिमरा अजूबा बेगम स्थित अवधेश पटेल के प्लांट पर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि प्लांट में निर्माण कार्य चल रहा है।

गुरुवार सुबह करीब 8 बजे धनपाल मिक्सर मशीन की सफाई के लिए उसमे चढ़ा था। उसी वक्त ऑपरेटर ने मशीन चला दी। बताया जा रहा है कि ऑपरेटर को इस बात की जानकारी नहीं थी कि मशीन की सफाई के लिए कोई मजदूर ऊपर चढ़ा हुआ है। जिसकी वजह से उसमें फंस गया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आनन फानन में मशीन बंद कर उसे निकाला गया। मगर तब वह मर चुका था। उसका पूरा शरीर बुरी तरह कट चुका था।

प्लांट मालिक का ड्राइवर मजदूरी को लेकर गया था साथ
विमल का कहना है कि प्लांट मालिक अवधेश पटेल का ड्राइवर लक्ष्मण उनके भाई धनपाल को काम के लिए साथ ले गया था। इसके बाद ही उसकी मौत की सूचना मिली। मामले में विमल ने प्लांट मालिक अवधेश और और उसके ड्राइवर के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में तहरीर दी है। बिथरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े-

बरेली: स्कूल मिलने से पहले ही दो नवनियुक्त शिक्षकों ने दिया इस्तीफा, 101 को आवंटित हुए स्कूल

संबंधित समाचार