अमरोहा : बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। अतरासी-हसनपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में राज मिस्त्री व मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिये। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा बुधवार रात्रि …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। अतरासी-हसनपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में राज मिस्त्री व मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिये। परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

हादसा बुधवार रात्रि नौ बजे अमरोहा में अतरासी-हसनपुर मार्ग पर हुआ। नगर के मोहल्ला कोट मनीहारान निवासी राजमिस्त्री लोकेश पुत्र लल्लू (40), पंकज पुत्र संतराम निवासी मंडी जनपद संभल (25) के साथ बाइक से अमरोहा से तेहरवीं में शामिल होकर घर लौट रहा थे। ग्राम कूबी के सामने लोकेश की बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि लोकेश व पंकज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल मोहम्मद कैफ पुत्र गब्बर व नौशाद पुत्र नवाजिश अब्बासी को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते वक्त मोहम्मद कैफ (17) ने भी दम तोड़ दिया। नौशाद की भी गंभीर हालत बनी हुई है। कैफ दो भाइयों में बड़ा था। कैफ की मौत से गांव बावनखेड़ी में उसके घर पर कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है दोनों बाइकें तेज गति से दौड़ रही थी। जिसके कारण यह घटना हुई।

गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
नगर के मोहल्ला कोट मनीहार निवासी राजमिस्त्री लोकेश का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पंकज का शव परिजन अपने गांव मंडी जिला संभल को ले गए। बताया जा रहा है कि पंकज हसनपुर में अपनी मौसी के घर रहता था। कैफ का भी अंतिम संस्कार गांव बावनखेड़ी में ही कर दिया गया। हादसे में तीन युवकों की मौत से उनके पर‍िवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना म‍िलते ही पर‍िवार के लोग अस्‍पताल के ल‍िए दौड़ पड़े। अस्‍पताल से लेकर घर तक पर‍िवार के लोगों की चीत्‍कार गूंज रही थी। लोगों का कहना है कि अगर हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच सकती थी।

संबंधित समाचार