अयोध्या: मौसम ने ली अचानक करवट, 21 के बाद बढ़ेगी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में गुरुवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा। दिन भर बादल छाए रहे। सूर्य देव बादलों की ओट से दिन भर आंख मिचौली का खेल-खेलते रहे। शाम होते-होते मौसम काफी सर्द हो गया। अमूमन शर्ट में घूमने वाले लोग भी गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग का मानना …

अयोध्या। जिले में गुरुवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा। दिन भर बादल छाए रहे। सूर्य देव बादलों की ओट से दिन भर आंख मिचौली का खेल-खेलते रहे। शाम होते-होते मौसम काफी सर्द हो गया। अमूमन शर्ट में घूमने वाले लोग भी गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में बादल ऐसे ही घने रहेंगे। 21 तारीख के बाद से मौसम में जबरदस्त बदलाव आएगा और ठंड एकाएक बढ़ जाएगी।

तापमान में अचानक आई गिरावट के बाद लोग स्वेटर पहनने पर मजबूर हो गए। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम होते-होते सर्द हवाओं ने जिलेवासियों को अपनी आगोश में ले लिया। इसके बाद हर वर्ग के लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। अमूमन सभी घरों में दिन में भी चलने वाले पंखे बंद हो चुके हैं।

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक सीताराम ने बताया है कि 21 नवंबर से तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है। बादल भी छाए रहेंगे। इस बार ठंड के रिकॉर्ड टूटने की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंचते ही कोहरा पड़ना शुरू हो जाएगा।

सामुदायिक भवन व विद्यालय निर्माण में हुडको करेगा सहयोग

अयोध्या के विकास में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (हुडको) ने सीएसआर फंड से प्रथम चरण में अशर्फी भवन के पास प्राथमिक विद्यालय कटरा के बगल और देवकाली बाईपास हाईवे पर सामुदायिक भवन बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: सामुदायिक भवन व विद्यालय निर्माण में हुडको करेगा सहयोग

संबंधित समाचार