बरेली: इलेक्ट्रिक बसों में सफर के लिए अगले साल तक करना होगा इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए शहरवासियों को नए साल का इंतजार करना होगा। अभी तक बसों के संचालन पर अधिकारी कोई फैसला नहीं ले सके हैं। किन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, यह भी तय नहीं है। हालांकि चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। बिजली विभाग की तरफ …

बरेली, अमृत विचार। शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए शहरवासियों को नए साल का इंतजार करना होगा। अभी तक बसों के संचालन पर अधिकारी कोई फैसला नहीं ले सके हैं। किन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, यह भी तय नहीं है। हालांकि चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। बिजली विभाग की तरफ से कनेक्शन के लिए लाइन भी खींच दी गई है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर स्वालेनगर में चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण भी पूरा हो चुका है। अधिकारी नवंबर से शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने का दावा कर रहे थे लेकिन अब नए साल तक शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरु होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

स्वालेनगर चार्जिंग प्वाइंट से रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और डेलापीर होते हुए वापस स्वालेनगर तक तीन रूटों पर बसें संचालित की जाएंगी। स्टॉपेज की सूची तैयार कर मंजूरी के लिए कमेटी को भेजा गया है लेकिन अभी तक बसों के रूट पर भी अंतिम मुहर नहीं लग सकी है। बिजली विभाग की तरफ से चार्जिंग स्टेशन को कनेक्शन देने के लिए बिजली की लाइन भी खींच दी गई है मगर अभी तक उसमें कनेक्शन शुरू नहीं हो पाया है।

शहर विद्युत अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि ने कनेक्शन के लिए लाइन खींच दी है। कार्यदायी संस्था को आगे की प्रकिया करनी है। आरएम बरेली रीजन आरके त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक मुख्यालय से बसें नहीं मिल पाई हैं। चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। बसें मिलने के बाद उन्हें तय रूटों पर उतार दिया जाएगा।

संबंधित समाचार