PM मोदी झांसी को देंगे 3 हजार 425 करोड़ योजनाओं की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार के सहयोग से मनाये जा रहे ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण’ पर्व में शुक्रवार को शिरकत करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन हजार 425 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो आजादी के प्रथम संघर्ष …

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार के सहयोग से मनाये जा रहे ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण’ पर्व में शुक्रवार को शिरकत करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन हजार 425 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो आजादी के प्रथम संघर्ष में सर्वस्व न्यौछावर करने वाली महारानी लक्ष्मीबाई और लोगों के मातृभूमि के लिए मरमिटने के संकल्प का साक्षी रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए किला भी सजधर कर तैयार है।

यहां आकर सबसे पहले किले की ऐतिहासिकता को देखने के बाद श्री मोदी झांसी को दी जाने वाली योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वह यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड में भारत डायनामिक्स लिमिटेड की रक्षा उपकरण इकाई का शिलान्यास करेंगे।

इस ईकाई के तहत विविध टैंकरोधी संचलित प्रक्षेपास्त्र सहित भावी मिसाइलों के लिए नोदन प्रणाली (प्रोपल्शन सिस्टम ) का निमार्ण किया जायेगा। इस इकाई की मदद से रक्षा क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। साथ औद्योगिक इकाईयों के साथ-साथ आवासीय टाउनशिप का विकास भी किया जायेगा। मोदी गरौठा तहसील मे 3023 एकड़ में फैले 600 मेगावाट क्षमता के अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट की भी आधारशिला रखेंगे।

पढ़ें: लखनऊ में शुक्रवार को 56वें डीजीपी वार्षिक सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे गृह मंत्री

इस प्लांट के बन जाने से ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता में कमी आने के साथ ही बिजली की की पर्याप्त आपूर्ति की जा सकेगी। इसके साथ ही झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से लगभग 14 करोड़ की लागत से तैयार किये गये अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त “ अटल एकता पार्क” का लोर्कापण करेंगे। इस पार्क के भीतर बुंदेलखंड की पहली ई-लाइब्रेरी का भी मोदी लोर्कापण करेंगे। लगभग चालीस हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैले इस पार्क के भीतर पुस्कालय के साथ-साथ जॉगिंग ट्रेक, किड्स जोन, योग स्थल और ओपन थियेटर भी बनाया गया है। यह पार्क तीन महीने पहले ही बनकर तैयार हो गया था।

लेकिन लोर्कापण के इंतजार में आमजनता के लिए अभी नहीं खोला गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, उत्तर प्रदेश मंत्री सतीश महाना और रामनरेश अग्निहोत्री, झांसी -ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा , सदस्य विधान परिषद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह झांसी महापौर रामतीर्थ सिंघल, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, सदर विधायक रवि शर्मा , विधायक मऊरानीपुर बिहारीलाल आर्य, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत , झांसी जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम आदिउपस्थित रहेमोदी झांसी को देंगे तीन हजार 425 करोड़ की योजनाओं की सौगात

संबंधित समाचार