हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए दो नागरिकों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए दो आम नागरिक मोहम्मद अल्ताफ भट और मुदस्सिर गुल के शवों को गुरूवार देर रात को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शव देर रात यहां पहुंचे थे। दफनाए दिए गए इन शवों को बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए दो आम नागरिक मोहम्मद अल्ताफ भट और मुदस्सिर गुल के शवों को गुरूवार देर रात को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शव देर रात यहां पहुंचे थे। दफनाए दिए गए इन शवों को बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने बाहर निकाला था, ताकि उन्हें उनके परिवार को सौंपा जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि भट का शव बर्जुल्ला और गुल का शव पीरबाग पहुंचाया गया, जहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे शव का काफी समय से आखिरी बार उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को शवों को स्थानीय कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां केवल परिवार की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के पिछले साल मार्च में शुरू हुए प्रकोप के बाद यह पहला मौका है, जब पुलिस की निगरानी में दफनाए गए शवों को वापस निकाल कर उनके परिजन को लौटाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती, नागरिक समाज समूहों और परिवार के साथ-साथ मुख्यधारा के राजनेताओं के दबाव के बाद यह कार्रवाई की गई थी। वहीं, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को उस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे, जिसमें चार लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़े-

तीन कृषि कानून: राकेश टिकैत ने किया बड़ा ऐलान- हम कृषि कानूनों को संसद में रद करने तक, आंदोलन रखेंगे जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा