अयोध्या: तहसीलदार के पेशकार से अज्ञात बदमाशों ने की लूट, लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में असलहाधारी बदमाशों ने तहसील से घर जा रहे पेशकार को सुनसान जगह पर रोककर उसका पर्स छीन लिया। पर्स में 14 हजार रुपये नगद व अन्य जरूरी कागजात थे। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। उसके बाद पीड़ित ने बीकापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल …

अयोध्या। जिले में असलहाधारी बदमाशों ने तहसील से घर जा रहे पेशकार को सुनसान जगह पर रोककर उसका पर्स छीन लिया। पर्स में 14 हजार रुपये नगद व अन्य जरूरी कागजात थे। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। उसके बाद पीड़ित ने बीकापुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि बीकापुर तहसील में कार्यरत तहसीलदार न्यायिक के पेशकार कमल नयन सिंह गुरुवार की देर शाम काम खत्म करके घर जा रहे थे। अभी वह तोरोमाफी गांव के आगे ककरहवा गांव के पास स्थित पुलिया पर ही पहुंचे थे कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। अपने आप को घिरा देखकर कमल ने अपनी गाड़ी रोक दी।

पढ़ें: सीतापुर: तीन दिन से लापता किशोर की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, जांच शुरू

बदमाशों ने असलहा दिखाकर पहले तो कमल से मारपीट की। कमल ने रहम की मांग की तो आरोपियों ने उनका पर्स छीन लिया और भाग निकले। कमल के मुताबिक पर्स 14 हजार रुपये, आधार, पैन कार्ड के अलावा अन्य जरूरी कागजात थे। घटना की सूचना बीकापुर कोतवाली को दी। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और घटनास्थल पर पहुंच गई।

बीकापुर कोतवाल श्याम सुंदर पाण्डेय ने बताया कि कमल तहसील में काम खत्म कर घर जा रहे थे। रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने रोककर उनसे लूटपाट की है। कमल ने तहरीर दी थी। तीनों अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

संबंधित समाचार