Zeenat Aman Birthday Special: 70 साल की हुईं जीनत अमान, सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म ने दिलाई थी नई पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान आज 70 साल की हो गयीं हैं। जीनत का जन्म 19 नवंबर 1951 को हुआ था। अभिनेत्री जीनत के पिता अमानउल्लाह ने मुगले आजम और पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लेखक काम किया था। महज 13 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री के सिर से पिता का साया …

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जीनत अमान आज 70 साल की हो गयीं हैं। जीनत का जन्म 19 नवंबर 1951 को हुआ था। अभिनेत्री जीनत के पिता अमानउल्लाह ने मुगले आजम और पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर लेखक काम किया था। महज 13 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री के सिर से पिता का साया उठ गया। उनकी मां इसके बाद उन्हें जर्मनी लेकर चली गयीं थीं। लगभग पांच वर्ष तक जर्मनी में रहने के बाद जीनत मुंबई आ गयीं। मुंबई आने के बाद जीनत ने सेंट जेवियर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के मशहूर कैलीफोर्निया विश्विद्यालय में चली गयीं।

जीनत ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर पत्रिका फेमिना से बतौर पत्रकार के रूप में की, लेकिन जल्द ही उनका मन इससे उचट गया और वह मॉडलिंग के क्षेत्र में उतर गयीं। इसके बाद इन्होंने ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें वह दूसरी उप विजेता रहीं और बाद में उन्होंने मिस इंडिया पैसिफिक प्रतियोगिता का खिताब जीता। जीनत अमान ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1971 में ओ.पी. रल्हन की फिल्म हलचल से की। साल 1971 में ही जीनत अमान को एक बार फिर से ओ.पी. रल्हन के साथ फिल्म हंगामा में काम करने का मौका मिला। दुर्भाग्य से उनकी दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर विफल साबित हुयी। जीनत अमान को प्रारंभिक सफलता वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से मिली।

पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: 46 साल की हुईं सुष्मिता सेन, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

इस फिल्म में जीनत अमान ने देवानंद की बहन की भूमिका निभायी थी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये जीनत अमान को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था। साथ ही अभिनेत्री के अभिनय का सितारा निर्माता निर्देशक नासिर हुसैन की 1973 में प्रदर्शित फिल्म यादों की बारात से चमका बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने जीनत अमान को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत ‘चुरा लिया है, तुमने जो दिल को’ आज भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। साल 1978 में जीनत अमान को शो मैन राजकपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में काम करने का मौका मिला। फिल्म के कुछ दृश्यों में जीनत अमान ने जमकर अंग प्रदर्शन किया हांलाकि इसके लिये उनकी काफी आलोचना भी हुयी।

वर्ष 1978 में ही प्रदर्शित फिल्म डॉन जीनत अमान के करियर के लिये अन्य महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में जीनत अमान ने अपनी छवि में परिवर्तन करते हुए पहली बार एक्शन से भरपूर किरदार निभाया। वहीं, अस्सी के दशक में अभिनेता मजहर खान के साथ शादी करने के बाद जीनत अमान ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। साथ ही अभिनेत्री ने अपने सिने करियर में लगभग 90 फिल्मों में काम किया है। जीनत अमान इन दिनों बॉलीवुड में अधिक सक्रिय नहीं है।

संबंधित समाचार