रामपुर : पीलाखार नदी में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस प्रशासन का छापा
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। पिलाखार नदी से अवैध खनन किए जाने की सूचना पर तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ नदी के घाट पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान खनन माफिया वाहन छोड़कर व कुछ लेकर मौके से फरार हो गए। टीम ने नदी से खनन से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ओर एक ट्रैक्टर बरामद किया। …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। पिलाखार नदी से अवैध खनन किए जाने की सूचना पर तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ नदी के घाट पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान खनन माफिया वाहन छोड़कर व कुछ लेकर मौके से फरार हो गए। टीम ने नदी से खनन से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली ओर एक ट्रैक्टर बरामद किया। जिन्हें कब्जे में कर कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। तहसीलदार की अचानक की गई छापा मार कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।
तहसील क्षेत्र की कोसी नदी, पीलाखार नदी, घुघा नदियों में अवैध खनन का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ढिलाई के चलते खनन के धंधेबाज बेखौफ होकर खनन के काम को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते मार्गों पर खनन से लदे ओवरलोड वाहन खुले आम दौड़ते नजर आ रहे हैं। गुरुवार की रात्रि तहसीलदार अवनीश कुमार को सूचना मिली कि तहसील स्थित पीलाखार नदी में अवैध खनन के काम को अंजाम दिया ज रहा है।
नदी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर ले जाया जा रहा है। इस पर तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस राजस्व टीम को साथ लेकर पीलाखार नदी के घाट पर छापा मार कार्रवाई की। राजस्व प्रशासन व पुलिस टीम को देखकर खनन के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। वह अपने वाहनों को लेकर नदी के दूसरे छोर से फरार हो गए।
पुलिस प्रशासन ने खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और एक अन्य ट्रैक्टर बरामद किया। जिन्हें कब्जे में कर कोतवाली लाया गया। वाहनों को सीज कर दिया गया। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि कोसी नदी के घाटों पर अवैध खनन किए जाने की सूचनाएं मिल रही है। कोसी घाटों पर भी अचानक छापा मार कार्रवाई की जाएगी।
