बरेली: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुनका, अमृत विचार। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रामपुर के थाना मिलक के गांव गांव खजुरिया निवासी टीकाराम …

दुनका, अमृत विचार। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

रामपुर के थाना मिलक के गांव गांव खजुरिया निवासी टीकाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मिथलेश की शादी थाना शाही के गांव रासा निवासी बालकराम के साथ 17 जून 2021 को की थी। टीकाराम ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे।

मिथलेश की बहन गुड्डी ने बताया कि 19 नवंबर को उसे फोन पर किसी ने सूचना दी कि मिथलेश की हालत खराब है। जब उनके पिता टीकाराम 9 बजे मिथलेश की ससुराल में पहुंचे तो वहां मिथलेश का शव पंखे से लटका मिला। गुड्डी ने बताया कि मिथलेश के शरीर पर चोट के निशान भी थे। ससुराल वाले शव छोड़कर भाग गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सुनील कुमार राय, तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे।

मृतका के पिता टीका राम की तहरीर पर पति हरद्वारी लाल,ससुर बालकराम,,सास रामलली, ,ननद सुमन निवासी रासा व ननदोई प्रेमपाल, ननद ममता निवासी ऐरो थाना खजुरिया जिला रामपुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार