रामपुर: शहजादनगर क्षेत्र में 25 साल के युवक मिला अधजला शव
शहजादनगर\रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में 25 साल के युवक का अधजला शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस …
शहजादनगर\रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में 25 साल के युवक का अधजला शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कुछ सुराग एकत्र किए है।
घटना थाना के गांव तुमड़िया के जंगल से जुड़ी है। बताया गया है कि शुक्रवार की रात किन्हीं अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगने के लिए जंगल से रोड किनारे सटे बाग में रखकर शव को आग के हवाले कर दिया। शव जलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल सका।
शुक्रवार की सुबह जब लोग जंगल की ओर घूमने गए, तो बाग में पड़े अर्धजले शव को देखकर लोगों के होश उड़ गए। खबर आग की तरह फैल गई। आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना शहजादनगर पुलिस को लगी तो प्रभारी अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त करानी शुरुकर दी।
घंटों शिनाख्त कराने के बाद भी कोई कामयाबी नहीं मिली। बाद में पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस दौरान काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मारा कहीं ओर जलाया बाग में ले जाकर
जिस तरह से युवक को जलाया गया है उसे देखकर यह लग रहा है कि युवक को पहले कुछ लोग अपने साथ किसी और स्थान पर ले गए। जहां उसकी हत्या करने के बाद उसको बाद में बाग में ले आए। रात का फायदा उठाकर उसको जलाकर भाग गए। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
आग की उठती रही लपटें, पुलिस करती रही गश्त
आरोपियों ने युवक को मारने के बाद जब उसके शव को जलाया होगा, तो दूर से ही आग की लपटें उठ रहीं होगीं। लेकिन आसपास के गांव के लोग भी लपटें उठती देखकर वहां पर नहीं पहुंच सके। साथ ही पुलिस भी खानापूर्ति के नाम पर गश्त करती रही।
कहीं अवैध संबंधों के चक्कर में तो नहीं जलाया गया
पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। गांव के लोगों का कहना है कि बुरी तरह से मारने के बाद ही शव को जलाया गया है। इससे यह महसूस हो रहा है कि कहीं युवक से किसी के अवैध संबंध तो नहीं थे।
दो साल पहले भी शहजादनगर में मिला था एक शव
शहजाद नगर थाना क्षेत्र के जादोंपुर गांव में निर्माणाधीन स्कूल परिसर में रखे भूसे के ढेर में 19 अगस्त 2019 को सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। युवक के सीने पर मर्द का बच्चा लिखा था। उसे 315 बोर के तमंचे से दो गोली मारी गई थी। एक गोली उसके पेट में और दूसरी गोली सीने में लगी थी। दोनों खाली कारतूस भी मिले थे। हत्यारों ने गोली मारने के बाद धारदार हथियार से उसका सिर काट दिया था। इस मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरुकर दी थी। दो साल बीत जाने के बाद भी पुलिस इस सिर कटी लाश का पता तक नहीं लगा सकी है। इस हत्या में दो बार फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के तुमड़िया गांव से सटे जंगल के बाग में लगभग 25 वर्षीय युवक का अर्धजला शव मिला है। जिसकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। – अंकित मित्तल, एसपी, रामपुर
