बरेली: इंसिनरेटर और कंवेयर के जरिए आसान होगी कूड़े की छंटाई
बरेली, अमृत विचार। छावनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समूचे क्षेत्र में कूड़ा वाहन संचालन के बाद छावनी परिषद द्वारा कूड़े से जैविक खाद तैयार करने की योजना तैयार की गई है। योजना को सफल बनाने के लिए छावनी परिषद द्वारा इंसिनरेटर (कूड़ा जलाने की भट्टी), …
बरेली, अमृत विचार। छावनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समूचे क्षेत्र में कूड़ा वाहन संचालन के बाद छावनी परिषद द्वारा कूड़े से जैविक खाद तैयार करने की योजना तैयार की गई है। योजना को सफल बनाने के लिए छावनी परिषद द्वारा इंसिनरेटर (कूड़ा जलाने की भट्टी), कंवेयर बेल्ट और श्रेडर मशीन की खरीददारी कर ली गई है। मशीन को छावनी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य पूरा कराया जा रहा है। विभागीय अधिकिारियों के अनुसार मशीनों को स्थापित करने के बाद उम्मीद है कि एक माह के भीतर मशीनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
सीईओ विवेक सिंह ने बताया कि कंवेयर बेल्ट के जरिए कर्मचारियों द्वारा कूड़ा छंटाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बाद में आवश्यकता के अनुसार प्लास्टिक के वस्तुओं को श्रेडर मशीन के जरिए छोटे – छोटे टुकडों के तौर पर तैयार कर अलग किया जाएगा। अंत में इंसिनरेटर मशीन से अनुपयोगी कूड़े को जलाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा।
बताया कि कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया में नमी युक्त कूड़े को खाद के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। कूड़े से तैयार खाद से परिषद के राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है। सीईओ विवेक सिंह ने बताया कि साइट पर मशीनों को स्थापित कराने के लिए फाउंडेशन तैयार होने के बाद मशीनों को स्थापित कर दिया जाएगा।
