बरेली: शराब पीकर बस चलाने पर चालक को किया गया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में बस चलाना एक चालक को महंगा पड़ गया। यात्रियों की शिकायत के बाद उसकी जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एआरएम ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा एक परिचालक को समय वाचक के रजिस्टर का पेज फाड़ने के आरोप में …

बरेली, अमृत विचार। शराब के नशे में बस चलाना एक चालक को महंगा पड़ गया। यात्रियों की शिकायत के बाद उसकी जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एआरएम ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा एक परिचालक को समय वाचक के रजिस्टर का पेज फाड़ने के आरोप में निलंबित किया गया है।

एआरएम राम बाहदुर यादव ने बताया कि चालक गुरुविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शराब पीकर बस में थे। जिसकी यात्रियों ने शिकायत की। जांच कराए जाने पर शिकायत सही मिली। चालक को तुरंत बस से नीचे उतार दूसरे चालक को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया। इसी प्रकार चालक हरिशंकर शर्मा एसी बस लेकर लखनऊ जा रहे थे।

शराब के नशे में होने की शिकायत मिलने पर शाहजहांपुर बाइपास में जांच कराई गई। जिसमें वह शराब के नशे में धुत पाए गए। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। उन्हें भी निलंबित किया गया है। एआरएम ने बताया कि वहीं एक अन्य परिचालक को समय वाचक के रजिस्टर का पन्ना फाड़ने के आरोप में निलंबित किया गया है।

संबंधित समाचार