लखनऊ: पीएम मोदी की मौजूदगी में डीजीपी कॉन्फ्रेंस में लिए जा सकते हैं अहम फैसले…
लखनऊ। पीएम मोदी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे 56वें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक. महानिरीक्षक सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर कुछ अहम निर्णय लिये जाने की उम्मीद है। तीन दिवसीय सम्मेलन का उदघाटन शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा …
लखनऊ। पीएम मोदी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे 56वें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक. महानिरीक्षक सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर कुछ अहम निर्णय लिये जाने की उम्मीद है। तीन दिवसीय सम्मेलन का उदघाटन शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।
सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शिरकत कर रहे हैं। पीएम मोदी आज और कल यानी रविवार को पूरे दिन सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। वह आज सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री शाम 7.15 बजे तक पुलिस मुख्यालय में रहेंगे।
पढ़ें: लखनऊ: 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला
वहीं, लगभग दस घण्टे पुलिस मुख्यालय में बिताने के बाद वह राजभवन वापस आएंगे फिर रात्रि 8 बजे वह वापस पुलिस मुख्यालय आएंगे और पुलिस महानिदेशकों के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे। रात 9.15 बजे वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन आएंगे।
प्रधानमंत्री रविवार को भी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे..
रविवार को भी वह सुबह 9.10 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे और शाम तक कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे। शाम 4.30 बजे वह अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में नक्सलवाद, आतंकवाद और माफिया तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उपायों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सम्मेलन के पहले दिन आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें जेल सुधार, कट्टरवाद से मिल रही चुनौतियां और पुलिस प्रशिक्षण जैसे विषय शामिल रहे। इस वर्ष पहली बार, सम्मेलन में चर्चा किए जाने वाले समसामयिक सुरक्षा मुद्दों पर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 200 से अधिक विभिन्न वरिष्ठता के अधिकारियों से उनके विचार मांगे गए।
