अमरोहा : एसडीएम एवं सीओ ने सुनी संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। संपूर्ण समाधान दिवस में हसनपुर तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों की फरियाद उप जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे द्वारा चुने गए तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकों योजनाएं …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। संपूर्ण समाधान दिवस में हसनपुर तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों की फरियाद उप जिलाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे द्वारा चुने गए तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकों योजनाएं चला रखी है।इन योजनाओं में से एक योजना का नाम संपूर्ण समाधान दिवस है। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील स्तर पर महीने के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाता है।

शनिवार को नगर के विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को एसडीएम एवं सीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लें और खुद मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में विकास, पुलिस, राजस्व एवं चकबंदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार