रामपुर : जिले में अभियान चलाकर वाहनों के प्रदूषण की जांच
रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह के 20 वें दिन मालगोदाम के पास स्थित एक पंट्रोल पंप पर कैंप लगाकर वाहनों का प्रदूषण जांच की गई। करीब 21 वाहनों के चालकों नि:शुल्क प्रमाण पत्र दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता माह नवंबर …
रामपुर, अमृत विचार। यातायात माह के 20 वें दिन मालगोदाम के पास स्थित एक पंट्रोल पंप पर कैंप लगाकर वाहनों का प्रदूषण जांच की गई। करीब 21 वाहनों के चालकों नि:शुल्क प्रमाण पत्र दिए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता माह नवंबर के अवसर पर एचपी पेट्रोल पंप माल गोदाम के पास विजन पर्यावरण समिति प्रदूषण द्वारा जांच केंद्र लगाया गया।
जिसमें यातायात पुलिस का भी सहयोग रहा। जिसमें दोपहिया और चार पहिया वाहन समेत कुल 21 वाहनों की नि:शुल्क जांच करते हुए वाहन चालकों को प्रदूषण प्रमाण पत्र दिया गया। मौके पर यातायात प्रभारी सुमित कुमार यातायात टीम के सदस्य मौजूद रहे।
