सीतापुर: माल पार करने का विरोध किया तो बदमाशों ने गृहस्वामी को किया घायल, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। घर में घुसकर चुपके से माल पार कर रहे बदमाशों की आहट पाकर जागे गृहस्वामी ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। साथ ही बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख की नकदी व जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिए। जख्मी गृहस्वामी ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना …

सीतापुर। घर में घुसकर चुपके से माल पार कर रहे बदमाशों की आहट पाकर जागे गृहस्वामी ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। साथ ही बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख की नकदी व जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिए। जख्मी गृहस्वामी ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जिले के थानगांव इलाके के राजपुर क्योटाना गांव निवासी व्यापारी कन्हैया लाल ने बताया कि वह थानगांव इलाके के शंकरपुर झिसनी मार्ग पर राजपुर चौराहे के पास मौरंग, सीमेंट बेचने का काम करता है। उसके दुकान की बिक्री का करीब डेढ़ लाख रुपए घर में रखा था। उसका कहना है कि शुक्रवार की रात कुछ लोग उसके घर में घुस आए। जिसके बाद उसके घर में चोरी शुरू कर दी।

पढ़ें: ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे के साथ-साथ समाज में फैली बुराइयां दूर होती हैं: जगदत्त कोरी

घर में खटपट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि घर में कुछ लोग बक्से आदि उठा रहे हैं। उसने विरोध किया, इसपर बक्से उठा रहे बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। किसी चीज से उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। हमले में वह होकर गिर गया। इस बीच घर में घुस बदमाश करीब डेढ़ लाख की नकदी, जेवर सहित लाखों का माल बटोर कर भाग निकले।

जब उसे होश आया तो उसने शोर मचाया, काफी ग्रामीण उसके घर एकत्र हुए। उसने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस टीम ने भी जांच की है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना थानगांव संतोष कुमार ने बताया कि घटना को लेकर चोरी की तहरीर मिली है। घटना स्थल की जांच कर ली गई है। घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार